अभी अभी: बिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में अबतक 6 की मौत, 20 हुए अंधे, मचा हडकंप

Just now: 6 killed in suspicious circumstances in Bihar, 20 blind, stirred up
Just now: 6 killed in suspicious circumstances in Bihar, 20 blind, stirred up
इस खबर को शेयर करें

संसू : सारण जिला के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाथा नोनिया टोली व भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव में शराब पीने से गुरुवार को एक बुजुर्ग सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। मंगलवार को भी जिले दो लोगों की जान गई थी। इस तरह से दो दिनों में अबतक छह की संदिग्ध मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान भेल्दी थाना के सोनहो भाथा गांव निवासी पारस महतो के पुत्र चंदन महतो (35) एवं मकेर थाना के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली निवासी पुत्र कमल महतो (60), भरोस महतो के पुत्र ओमनाथ महतो (30) व विलास महतो के पुत्र चंदेश्वर महतो (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डीएम राजेश मीणा, एसपी संतोष कुमार सहित मढ़ौरा एसडीओ, मढ़ौरा डीएसपी, मढ़ौरा इंस्पेक्टर व सोनपुर एएसपी के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक कमल महतो की मां फुलवा देवी का कहना है कि उनके बेटे की मौत शराब पीने से हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात घर की पूजा थी। इसके बाद सभी लोग अलग-अलग जगहों पर शराब पिये थे। गुरुवार की सुबह से ही सभी की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद स्थानीय उपचार के बाद कई लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया था। वहां जाने के क्रम में चंदन महतो की मौत हो गई। उनके स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि मकेर थाना के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली गांव के कमल महतो की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। वहीं मकेर थाना के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली गांव के ओमनाथ महतो व चंदेश्वर महतो की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य बीमार लोगों का इलाज पटना एवं छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस शराब कारोबारियों के नाम का पता लगाकर शराब बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। दूसरी ओर कई स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक व एएनएम फुलवरिया भाथा नोनिया टोली में कैंप लगाकर घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं। पुलिस टीम भी ब्रेथ एनालाइजर लेकर लोगों की जांच कर रही है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस कांड की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस व प्रशासन की कई टीम लगी हुई है। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया जहरीली शराब से मौत की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोग शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही बात सामने आएगी। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है।

मृतकों की सूची

1 चंदन कुमार पिता पारस महतो उम्र 25 वर्ष

2 कमल महतो पिता कंसी महतो 55 वर्ष

3 ओमनाथ महतो पिता भरोस महतो उम्र 30 वर्ष

4 चंदेश्वर महतो पिता विलास महतो 40

बीमार व्यक्तियों की सूची

1 जय लाल महतो पिता झूलन महतो

2 भोली महतो पिता राम नारायण महतो

3 धनी लाल महतो पिता बीगल महतो

4 राजनाथ महतो पिता पोषण महतो

5 चंदेश्वर महतो पिता रामायण महतो

6 उपेंद्र महतो पिता गणेश महतो

7 देव नाथ महतो पिता विश्वनाथ महतो

8 सकलदीप महतो पिता भरोस महतो

9 प्रेम महतो पिता सुपन महतो

10 राजकुमार महतो पिता सोकील महतो

11 लखन महतो पिता जगदीश महतो

12 कामेश्वर महतो पिता जगदीश महतो

13 अखिलेश महतो पिता लक्ष्मण महतो

14 रामपुकार महतो पिता कन्हाई महतो

15 गुड्डू कुमार पिता लगन देव महतो

16 मुनीलाल माता पिता शिव प्रसाद महतो

17 ज्ञानचंद महतो पिता रामेश्वर महतो

18 हरिलाल महतो पिता जलंधर महतो

19 गुरु महतो पिता विजय महतो

20 बिश्वनाथ महतो पिता अजोर महतो

(सभी बीमार मकेर थाना के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली निवासी)