आम्रपाली संग ‘देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा’ गाना गाते दिखे निरहुआ,

इस खबर को शेयर करें

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों बॉलीवुड का फेमस गाना ‘देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा’ गाते हुए दिख रहे हैं। वहीं अक्षरा सिंह ने भी इसी गाने पर अपना वीडियो शेयर किया है।

दिनेश लाल यादव ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को देखकर फैंस के अलावा भोजपुरी सितारों ने भी कॉमेंट और लाइक किया है।

काजल राघवानी- यामिनी सिंह को पसंद आया वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी रिएक्शन देते हुए कॉमेंट किया है। काजल ने दोनों की क्यूट वीडियो देखकर कॉमेंट बॉक्स में लॉफिंग इमोजी संग लिखा, ”ओह एमजी!”। काजल के अलावा एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने लिखा,” क्यूट शानदार वीडियो”।

खूबसूरत लग रही हैं आम्रपाली

वीडियो में आम्रपाली खुले बालों में बलां की खूबसूरत लग रही हैं वहीं दिनेश लाल ह्वाइट टी-शर्ट पहने हुए मास्क लगाए दिख रहे हैं। इन दोनों के इस क्यूट वीडियो को देखकर फैंस बेहद खूश हैं। फैंस दोनों के एक्सप्रेशन की तारीफ करते हुए हार्ट,फ्लावर और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

अक्षरा सिंह का वीडियो

गौरतलब है कि आम्रपाली- निरहुआ के अवाला एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी इसी गाने को गाते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। वह इस गाने के बोल को कॉपी करते हुए झूला झूलते हुए एक्टिंग कर रही हैं। वीडियो में अक्षरा फ्लावर प्रिंट शॉर्ट ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। वह बहुत क्यूट लग रही हैं।