हिमाचल में दो दिन की नरमी के बाद फ‍िर तेवर दिखाएगा मानसून, जानिए ताजा अपडेट

After two days of softening in Himachal, monsoon will show its attitude again, know the latest updates
After two days of softening in Himachal, monsoon will show its attitude again, know the latest updates
इस खबर को शेयर करें

शिमला/धर्मशाला। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में दो दिन मौसम कुछ नरम रहेगा। हालांकि शुक्रवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार 26 व 27 अगस्त को मानसून कमजोर रहेगा। दो दिन के बाद एक बार फि‍र से मौसम कड़ा रुख अपना सकता है। मौसम विभाग का कहना है दो दिन के बाद यानी 28 अगस्‍त से एक बार फि‍र भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में वीरवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में वर्षा भी हुई। प्रदेश में अब भी 130 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं और 77 ट्रांसफार्मर खराब हैं। मंडी जिला के तहत द्रंग हलके के कोटरोपी में पठानकोट-मंडी एनएच दो दिन में बहाल हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तीन पोकलेन व एक जेसीबी लगाई है।

वहीं, चंबा जिला के तहत भरमौर-हड़सर मार्ग पर स्थित प्रंघाला नाला में भारी वर्षा के कारण बुधवार देर रात भूस्खलन हुआ। इस कारण वीरवार सुबह कोई श्रद्धालु मणिमहेश के लिए रवाना नहीं हो सका और न ही मणिमहेश की ओर से भरमौर मुख्यालय की ओर आ पाया। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार सुबह साढ़े 10 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल किया। मणिमहेश यात्रा साढ़े पांच घंटे तक बंद रही। वीरवार दोपहर दो बार मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए कुछ देर तक बाधित हुआ। वीरवार को भूस्खलन के कारण 18 मकान, 20 पशुशालाएं व एक दुकान को नुकसान हुआ है।

धर्मशाला में दिन का तापमान रात से कम
धर्मशाला में वीरवार दिन का तापमान सुबह और रात से कम दर्ज किया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री, जबकि न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला, 16.5, 22.0
सुंदरनगर, 21.7, 31.4
भुंतर, 20.3, 32.5
कल्पा, 13.7, 25.4
धर्मशाला, 20.2, 20.0
ऊना, 24.7, 34.9
नाहन, 23.1, 27.7
केलंग, 12.1, 24.7
सोलन, 19.9, 29.0