मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 15, 16, 17 और 18 फरवरी को बारिश बरपायेगी कहर

इस खबर को शेयर करें

गाज़ियाबाद। यूपी में 2 दिनों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जिलों में बादलों की आवाजाही भी रही है, लेकिन लखऊ मौसम केेंद्र की मानें तो यह सिलासिला ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा।

गुरुवार यानी 15 फरवरी दोपहर को हल्का मौसम साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इसके बाद आज दोपहर से धूप निकलेगी। तेज चल रही हवाओं की गति थोड़ी धीमी होने पूर्वानुमान है। शुक्रवार के बाद मौसम थोड़ा मिला जुला रहेगा। फिलहाल मॉनिटरिंग होती रहेगी।

लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 ‌डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी सहित बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। इन जिलों का अधिकतम तापमान 23 ‌डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 ‌डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आगरा, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

नोएडा गाजियाबाद में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुुमान

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि यह पश्चिम विक्षोभ मजबूत प्रकृति का होगा। मौसम पर नजर रखने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट ने 18 से 21 तक पहाड़ों पर भारी बरसात और बर्फबारी की आशंका जताई है। 20 फरवरी को दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अच्छी बरसात हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहेगा। ओलावृष्टि की भी संभावना है। मंगलवार को प्रदूषण में भी वृद्धि देखी गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक रात में 300 के बिंदु काे स्पर्श कर गया।